back to top

राजनांदगांव : यातायात नगर की प्रीमियम राशि जमा करने आयुक्त ने ली व्यापारियों की बैठक…

राजनांदगांव 12 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त डॉ. अशुतोष चतुर्वेदी ने राजस्व विभाग में यातायात नगर की प्रीमियम राशि जमा करने व्यापारियों की बैठक लेकर अतिशीघ्र राशि जमा करने की अपील की।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि सभी व्यापारी आबंटित भूखण्ड की प्रीमियम राशि का भुगतान निगम कोष में जमा करे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में अनेको बार नोटिस जारी किया गया है। वर्ष 2014 से 2017 तक तत्कालीन आयुक्तों के द्वारा भी नोटिस दिया गया था किन्तु आज पर्यन्त तक प्रीमियम की राशि जमा नहीं की गयी।

Advertisements

इस संबंध में परिवहन संघ के पदाधिकारी तथा जिला चयन समिति के प्रतिनिधि मंडल की बैठक में भी प्रीमियम राशि जमा करने के प्रस्ताव पर सहमति दी गयी थी, किन्तु आज दिनांक तक राशि जमा नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि आप सभी आबंटित भूखण्ड का सतप्रतिशत प्रीमियम राशि जमा किया जाना सुनिश्चित करे।

अन्यथा की स्थिति में आबंटित भूखण्ड को निरस्त करते हुये, जमा की गयी राशि राजसात कर लिया जायेगा। इस संबंध में कोई अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा एवं भूखण्डों की पुनः नीलामी की प्रक्रिया की जावेगी। बैठक में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार ंिसह, प्र.राजस्व अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर सहित ट्रांसर्पोट व्यापारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page