राजनांदगांव : पुलिस ने मानव तस्करी के आरोपी को राजस्थान के चुरू जिले से किया गिरफ्तार…


राजनांदगांव – डोंगरगढ़ में एक मानव तस्करी का मामला सामने आया है,पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के चुरू जिले से गिरफ्तार किया है,इसके पहले भी पुलिस ने तस्करी से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है,

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था की उसकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर लिया गया है,पुलिस ने जांच में मोबाइल को ट्रेस किया तो लोकेशन राजस्थान के चुरू जिले में मिला,पुलिस वहां पहुंचकर आरोपी प्रेमाराम को गिरफ्तार किया,

पूछताछ में उसने बताया कि नाबालिग से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम में दोस्ती हुई ,नाबालिग को सेना में नौकरी लगाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया,बाद में नाबालिग को राजस्थान के ही रहने वाले सुखाराम को तीन लाख रुपए में बेंच दिया था,पुलिस ने दो महीने पहले आरोपी सुखाराम को गिरफ्तार कर चुकी है।