
राजनांदगांव। जिले की पुलिस ने एक बार फिर तकनीक के माध्यम से सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस किए हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) एवं पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा सी.ई.आई.आर. पोर्टल (Central Equipment Identity Register) के माध्यम से गुम मोबाइल खोजकर स्वामियों को सौंपे गए। जिले में पिछले एक माह के दौरान कुल 113 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये है। इनमें से सबसे अधिक 45 मोबाइल फोन थाना बसंतपुर पुलिस ने खोजे, जिनकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।

अन्य थानों की बरामदगी इस प्रकार रही —
सायबर सेल – 05 मोबाइल
कोतवाली – 21 मोबाइल
सोमनी – 17 मोबाइल
डोंगरगढ़ – 07 मोबाइल
छुरिया – 07 मोबाइल
बोरतलाव – 04 मोबाइल
डोंगरगांव – 01 मोबाइल
घुमका – 06 मोबाइल
सभी 113 मोबाइल फोन को आज 17 अक्टूबर 2025 को जनसंवाद कक्ष, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, राजनांदगांव में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सायबर सेल से सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे सहित अन्य अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद थे। मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले नागरिकों ने जिला पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए पुलिस का आ
भार व्यक्त किया। पुलिस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को गुम हुआ मोबाइल प्राप्त होता है, तो उसका उपयोग न करें और नजदीकी थाना में जमा करें। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गुम मोबाइल की तलाश (ट्रेसिंग) अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।









































