राजनांदगांव : पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ. पी. पाल द्वारा जिला में प्रथम प्रवास के दौरान डोंगरगढ़ जाकर माँ बम्लेश्वरी देवी का दर्शन किया गया…

राजनांदगांव – ओ.पी.पाल (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 09.11.2021 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग का पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला राजनांदगांव का दौरा किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग ओ.पी.पाल के आगमन पर पुलिस अधीक्षक डी.श्रवण द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा अपने प्रथम प्रवास के दौरान डोंगरगढ़ जाकर मॉ बम्लेश्वरी देवी दर्शन कर पूजा-अर्चना की गई, तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक व राजपत्रित अधिकारियों से जिले के संबंध में सामान्य चर्चा कर कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी.श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जय प्रकाश बढ़ई, एस.डी.ओ.पी. मानपुर (ऑप्स) लोकेश कुमार देवांगन, थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक शिव चन्द्रा व पुलिस स्टाफ उपस्थित थे।