
राजनांदगांव – हाँकी की नर्सरी कहे जाने वाले राजनांदगांव जिले के इंटरनेशनल स्ट्रो टर्फ हाँकी स्टेडियम मे खेली जा रही 79 वी महंत राजा स्वेश्वरदास हाँकी प्रतियोगिता का फायनल मैच सेल अकादमी राऊरकेला विरुध्द पेट्रोलियम स्पोर्ट्स पेट्रोलियम बोर्ड नई दिल्ली के मध्य खेला जायेगा आज खेले गये सेमीफायनल मे सेलअकादमी राऊर केला ने आर सी एफ कपूरथला को 5 मुकाबले दो गोल से हराया है ।
इसी तरह दूसरे सेमीफायनल मैच मे पेट्रोलियम स्पोर्ट्स पेट्रोलियम बोर्ड नई दिल्ली ने साई एक्सीलेंसी सेंटर लखनऊ को 4–1 से जीत दर्ज कर फायनल मे प्रवेश किया है ।राजनांदगांव शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही 79वी महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हाँकी प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मैच का लुफ्त उठाने छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह हॉकी स्टेडियम पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आयोजन को लेकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता राजनांदगांव की शान है, उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम को बनाने का मूल उद्देश्य था कि यहां से अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकले।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 8 फरवरी से 16 फरवरी तक चलनेवाली महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे देशभर के नामी गिरामी,22 टीमो ने हिस्सा लिया है । इस आयोजन के तहत आज दो सेमीफाइनल मैच सेल अकादमी राऊल केला और आरसीएफ कपूरथला के मध्य खेला गया जिसमे सेल अकादमी राऊरकेला ने पांच के मुकाबले दो गोल से जीत दर्ज की है ।
दूसरा मैच संघर्ष पूर्ण रहा जिसमे पेट्रोलियम स्पोर्ट्स पेट्रोलियम बोर्ड नई दिल्ली ने साईं एक्सीलेंस सेंटर लखनऊ को 01गोल के मुकाबले 04 गोल से पराजित किया है ।
16 फरवरी को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा,प्रतियोगिता मे विजयी टीम को ढाई लाख नगद और रजत कप एवं उपविजेता टीम को दो लाख नगद एवं रजत कप भेट किये जायेगे।









































