back to top

VISION TIMES : एक 24 साल के प्रेमी ने 42 साल की प्रेमिका का सिर धड़ से किया अलग…

रायपुर, । छत्तीसगढ़ के रायपुर से वैलेंटाइन डे के दूसरे दिन बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का सिर धड़ से अलग कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

बताया जा रहा है कि आरोपी सुल्तान अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. इसके बाद दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ और प्रेमी ने प्रेमिका का सिर काट दिया. यह घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के मुर्रा भट्टी क्षेत्र में हुई.

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में यह मामला एक तरफा प्रेम का बताया जा रहा है. मृतक महिला का नाम इमराना बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, 42 साल की इमराना की मुलाकात 22 साल के सुल्तान से बिरयानी सेंटर पर हुई थी. दोनों एक दूसरे को करीब ढाई साल से जानते थे. इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई.

Advertisements

You cannot copy content of this page