
राजनांदगांव – राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की कोविड परीक्षण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी ।
अभिषेक सिंह ने कहा कि “कल रात से कोरोना के लक्षण नज़र आने पर आज मैंने कोविड परीक्षण कराया जिसमें मैं कोरोना पॉज़िटिव आया हूँ। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से मेरा आग्रह है की आवश्यक सावधानी रखें तथा कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें।”









































