back to top

राजनांदगांव : लाठी चार्ज के विरोध में रेलवे स्टेशन में एन.एस.यू.आई. ने किया प्रदर्शन – विप्लव शर्मा…

राजनांदगांव – एन.एस.यू.आई ने एन.एस.यू.आई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के आदेशानुसार एन.एस.यू.आई राजनांदगांव जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के नेतृत्व में राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में विरोध प्रदर्शन एवं रेलवे प्रबंधक को ज्ञापन सौपा गया।

एन.एस.यू.आई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा ने बताया कि एन.टी.पी.सी. परीक्षार्थियों के ऊपर केंद्र सरकार के इशारे पर जो लाठीचार्ज किया गया है वह निंदनीय है, और वह सरकार की छात्राओं के प्रति उदासीनता है जो छात्र अपना हक मांगने के लिए, अपनी मांग करते है तो वह केन्द्र सरकार उन पर लाठी बरसाती है, रेलवे के द्वारा जो परीक्षा ली जाती है उनका परीक्षा परिणाम न ही आता है और आता है तो पूरी गड़बड़ी से नतीजा घोषित होता है।

एन.एस.यू.आई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने कहा कि केंद्र में बैठी सरकार जो निरंतर रोजगार देने मे असफल रही है अब वह विरोध कि आवाज को दबाने के लिए, लाठीचार्ज योजना निकाली है। जो निंदनीय है एन.एस.यू.आई मांग करती है कि ग्रुप डी परीक्षा में सी.बी.टी.2 हटाई जाए और सभी छात्रो कों परीक्षा का अतिरिक्त अवसर मिले ।

इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से एन.एस.यू.आई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा जिला उपाध्यक्ष राजा यादव , हंसराज मेश्राम, उज्जवल निर्मलकर, हर्ष महोबिया , गोपाल साहू, आदित्य वैष्णव, विष्णु साहू , यष गुरु ,यमन सांडे, शुभम प्रजापति , दानिश कुरैशी , आयुष , संजय आदि ।

Advertisements

You cannot copy content of this page