
राजनांदगांव- गर्मी को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों में पेड़-पौधों की पत्तियों से आकर्षक इकोफ्रेंडली मंडप बनाया गया। जिससे मतदाताओं को राहत भरी छांव मिली। मतदान केन्द्रों में छांव के साथ पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था भी की गई थी।










































