
आयुक्त ने रेवाडीह, पेण्ड्री में निर्माण कार्य का जायजा लेकर कार्य में गति लाने के दिये निर्देश
राजनांदगांव 9 जनवरी। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता आज प्रातः शहर में चल रहे निर्माण कार्य के निरीक्षण के तहत रेवाडीह व पेण्ड्री मे हो रहे विकास कार्य का जायजा लेकर कार्य में गति लाकर समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
आयुक्त श्री गुप्ता रेवाडीह में निर्माणाधीन मुक्तिधाम का निरीक्षण कर श्रद्धांजली हॉल, नाली, सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाकर समय सीमा मंे कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। स्कान विहार कालोनी में विधायक निधि से स्वीकृत दो मंच निर्माण का कार्य की धीमि गति पर तकनीकि अधिकारियों से कहा कि संबंधित ठेकेदार से कार्य में तेजी लाने निर्देशित करे, ताकि समय सीमा में मंच निर्माण हो सके और लोगों को इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने रोड निर्माण कार्य का जायजा लेकर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। वही पेण्ड्री में सतनाम भवन विस्तार कार्य देख कहा कि समाज के लोगों की मंशानुरूप कार्य कराया जाये और कार्य जल्द पूर्ण किया जाये। उन्होंने तकनीकि अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन निर्माण कार्य की मानिटरिंग कर समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करावे, ताकि उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजा जा सके।
आयुक्त श्री गुप्ता पेण्ड्री एसएलआरएम सेन्टर का निरीक्षण कर कचरा संकलन की जानकारी ली। उन्होंने गीला व सुखा कचरा पृथकीकरण के संबंध में प्रभारी से चर्चा कर डोर टू डोर कचरा संग्रहण के प्रतिदिन की जानकारी लेकर निर्धारित समय तक कचरा एकत्रीकरण कर सत्प्रतिशत यूजर चार्ज वसूली के निर्देश दिये,
उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि सभी सफाई कर्मी निर्धारित समय तक शहर में सफाई करना सुनिश्चित करे तथा सफाई संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करे। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम, उप अभियंता श्री अशोक देवांगन व सुश्री आयुषी सिंह, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा उपस्थित थे।









































