राजनांदगांव 08 जून 2021। जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कृषि, उद्यानिकी फॉर्मेसी आदि के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जिनका विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता है को सूचित किया गया है कि कोविड-19 लॉकडाउन के कारण महाविद्यालयों में प्रवेश विलंब तथा परीक्षा परिणाम विलंब से घोषित होने के कारण शिक्षा सत्र 2020-21 में छात्रवृत्ति हेतु वंचित विद्याथ्रियों के लिए ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति महाविद्यालय स्तर के आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई http://mpsc.mp.nic.in/CGPMS वेबसाइट पर ऑनलाईन प्रारंभ की गई है।
नवीन एवं नवीनीकरण पात्र लंबित विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन के लिए ऑनलाईन 17 जून 2021 तक कर सकते हैं। ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक 19 जून, सेंशन आर्डर लॉक 20 जून 2021 तथा भुगतान के लिए अनुमोदन नोटशीट अंतिम तिथि 24 जून 2021 निर्धारित की गई है।
निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2020-21 के छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों को अंतिम अवसर प्रदाय किया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग राजनांदगांव से प्राप्त कर सकते हैं।










































