
राजनांदगांव 28 अपै्रल। प्रतिक्षा बस स्टैण्ड में गौरव स्थल (शहीद स्मारक) के पीछे नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत दुकानों का निर्माण किया गया है। दुकान निर्माण उपरांत विधिवत आबंटन की प्रक्रिया की गयी, किन्तु श्री विनोद यादव द्वारा दुकान क्रं. 12 में अवैघ कब्जा कर दुकान का संचालन किया जा रहा था।
इस संबध्ंा में उन्हें नोटिस जारी की गयी थी, अनेकांे बार नोटिस देने के उपरांत भी श्री यादव के द्वारा दुकान का अनाधिकृत कब्जा हटाकर रिक्त दुकान का आधिपत्य निगम को नहीं सौपा गया। जिस पर आज नगर निगम की टीम ने दुकान में तालाबंदी की कार्यवाही किये।
नगर निगम आयुक्त डॉ आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, प्र. राजस्व अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, राजस्व निरीक्षक श्री हितेश ठाकुर, राजस्व उप निरीक्षक श्री राजकुमार बंजारे निगम एवं पुलिस की टीम के साथ प्रतिक्षा बस स्टैण्ड में गौरव स्थल के पीछे श्री विनोद यादव के द्वारा दुकान नं. 12 का अवैध रूप से संचालित करने पर तालाबंदी की कार्यवाही किये।
निगम सीमाक्षेत्र के अन्य दुकानों जहॉ अवैध रूप से दुकान संचालित किया जा रहा है, उन्हंे भी नोटिस दिया गया है। दुकान रिक्त नही करने पर उनके दुकानों मंे भी तालाबंदी की जावेगी, साथ ही जिन दुकान दारों के द्वारा अनुबध नहीं कराया गया है। उनके विरूद्ध भी निगम प्रावधानो के तहत कार्यवाही की जावेगी।









































