
8 दुकानदारों पर लगाये 2 हजार 9 सौ रूपये जुर्माना, 2 किलो पालीथिन की जप्ती
राजनांदगांव 8 दिसम्बर। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने नगर निगम सख्ती बरत रही है, अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है। इसी कडी मंे आज नंदई व हल्दी क्षेत्र के किराना दुकानों पर कार्यवाही करते हुये 8 दुकानदारों से 2 हजार 9 सौ रूपये जुर्माना कर 2 किलो सिंगल यूज पालीथिन भी जप्त किये।
उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडे कदम उठा रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी अभियान चलाकर प्रतिदिन प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुॅचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाया जा रहा है। शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला भी शहर में प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने कार्यवाही कर रहे हैै।

कार्यवाही की कडी में आज नंदई व हल्दी क्षेत्र के किराना दुकानों में नंदई के भरत किराना से 5 सौ रूपये, गणेश किराना, मालू किराना व राधेश्याम किराना स्टोर से 3-3 सौ रूपये तथा हल्दी के इमाम किराना से 2 सौ रूपये, महालक्ष्मी किराना स्टोर्स व ओम ट्रेडर्स से 5-5 सौ रूपये व लक्ष्मी किराना स्टोर्स से 3 सौ रूपये कुल 2 हजार 9 सौ रूपये जुर्माना वसूला गया तथा 2 किलो सिंगल यूज पालिथिन जब्त करने की कार्यवाही की गयी। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।
उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे, साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करे, ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके।









































