राजनांदगांव : प्रथम आगमन पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष का किया जोशीला स्वागत – राजा यादव…


राजनांदगांव। गत दिवस राजनांदगांव एनएसयूआई ने जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के आदेशानुसार एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व में लगभग 350 छात्रों के साथ नवनियुक्त एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे का स्वागत आर.के.नगर चौक में किया गया।


एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने बताया कि एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे का प्रथम राजनांदगांव दौरा था जिसमें मुख्य रुप से पूर्व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, अमित शर्मा, राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष विवेक बहादुर, ऋषभ निर्मलकर, पार्षद ऋषि शास्त्री, उमेश साहू, उज्जवल निर्मलकर, गरुण विक्रम, पंकज, हंसराज मेश्राम, रंजीत यादव, ऋषभ जैन, अंकुश निर्मलकर, अभिजीत, आयुष मलाय, विकाश देवांगन, सोनल मिश्रा, कुशल रजक, शुभम प्रजापति, लोकेश देवांगन, चमन साहू, यमन सेण्डे, अभय साहू, जयेश, चेतन मिश्रा, शुभम यादव, आदित्य वैष्णव, बिठ्ठल यादव, दानेश कुरैशी, अजय मिश्रा, मयंक मेश्राम, रोहित साहू, पंकज सिन्हा, मोनू श्रीवास्तव, मयूर वैष्णव, आदित्य सिन्हा, विक्रांत शर्मा, समीर रजा, सतीश सिन्हा, हर्ष महोबिया,गितेश सिन्हा, अभिषेक उके, लक्की साहू, चिन्टू, यश, टिकेश सहित अन्य छात्रनेताओं ने स्वागत किया।