back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई…

रायपुर, 13 अक्टूबर 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि में नौ दिनों तक भक्तिभाव से देवी के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती हैै। हमारे देश में नवरात्रि के अवसर पर देवी स्वरूप मानकर कन्याओं की पूजा और उन्हें भोज कराने की परंपरा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को सदा बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।      

Advertisements

You cannot copy content of this page