राजनांदगांव: प्रधानमंत्री आवास के लिये बिचौलियों से बचे, पात्र हितग्राही को ही नियमानुसार होगा आबंटन…

राजनांदगांव 28 फरवरी। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक बी.एल.सी. स्वयं के द्वारा आवास निर्माण इस योजना के तहत पात्र हितग्राही को आवास निर्माण करने हेतु 2 लाख 50 हजार रूपये की चरणबद्ध स्तर पर जी.ओ.टेकिंग की स्वीकृति के उपरांत स्पर्श पद्धति से आधार आधारित खाते में चार किस्तो में राशि हितग्राही के खाते सीधे हस्तांतरित की जाती है। इसी संदर्भ में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने आम जनसाधारण से आव्हन किया है कि अभी लगातार संज्ञान में आ रहा है कि किसी बिचौलिये के द्वारा निकाय क्षेत्र के रहवासियो को लगातार मोबाईल फोन के माध्यम से व्यक्तिगत नाम चिन्हित कर फर्जी कॉल आ रहे है।

जिसमें काल करने वाले के खाते में 2 हजार से 5 हजार तक राशि की मांग की जा रही है, की आप उनके बताये गये नम्बर या क्यू.आर. कोेड में राशि हस्तांतरित करने पर आपको उनके द्वारा आवास स्वीकृति की पूरी राशि प्रदान की जावेगी। इस प्रकार के कॉल पूर्णतः निराधार है, इस कॉल का नगरीय प्रशासन विकास विभाग एवं आवास मंत्रालय का किसी प्रकार का कोई संबंध नही है। इस प्रकार कॉल के नम्बर को ब्लाक करे, साथ ही व्यक्तिगत इस संबंध में आनेवाले कॉल के संबंध में शिकायत संबंधित थान क्षेत्र में करवाए।


ए.एच.पी.‘‘ मोर आवास मोर चिन्हारी‘‘ का मूल उद्देश्य शहर कि चिन्हित झुग्गी बस्ती के रहवासी परिवारो को स्वच्छ सुन्दर वातावरण में आवास उपलब्ध कराना है। योजना के क्रियांवयन के तहत नगर निगम राजनांदगांव द्वारा रेवाडीह, पेन्डीª, लखोली, मोहारा आदि क्षेत्रों में आवास का निर्माण किया गया है, जहॉ पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार आबंटित किया जा रहा है, अबतक लगभग 650 परिवरो को आवासो का आबंटन किया गया है। इन्ही आवासों में मोर मकान मोर आस योजनांतर्गत भी किरायेदारों को नियमानुसार आवास आबंटित किया जा रहा है,किन्तु कतिपय लोगों के द्वारा आवास दिलाने लोगों से पैसा लेकर प्रलोभन दिया जा रहा है। इस प्रकार के लोगों से बचने नगर निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील की है, कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने नगर निगम में सम्पर्क करे एवं बिचौलियो से बचे।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक ए.एच.पी.‘‘ मोर आवास मोर चिन्हारी‘‘ के तहत रेवाडीह, पेन्डीª, लखोली, मोहारा आदि क्षेत्रों में आवास का निर्माण किया गया है, जहॉ शहर के चिन्हीत झुग्गी बस्ती के रहवासी परिवारो को एवं वर्षो से किराये के मकान में निवासरत परिवारों को निगम द्वारा प्रक्रिया कर नियमानुसार आबंटन दिया जा रहा है। किन्तु कई बिचौलियों के द्वारा आवास दिलाने के नाम पर लोगों से पैसा उगाही की जा रही है, जिससे लोग निगम में भटक रहे है।

उन्होंने हितग्राहियों से कहा है कि इस योजना के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार के प्रलोभन मे न आवे और न किसी के द्वारा आवास दिलवाने के प्रलोभन में आकर इस हेतु पैसा देवें। अगर कोई भी आपसे उपरोक्त संबध में पैसे कि मांग करता है, तो इसके संबंध में नगर पालिक निगम कार्यालय या प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय मे तत्काल शिकायत करे एवं संबंधित के विरूद्ध थाना में अपराध दर्ज करावे एवं योजना का लाभ लेने सीधे नगर निगम के प्रधानमंत्री आवास कार्यालय में सम्पर्क करे।