राजनांदगांव : प्रभारी सिसोदिया द्वारा उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लखोली वार्ड में डिजिटल सदस्यता की ली गई बैठक – आसिफ अली…

राजनांदगांव । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर संघठन प्रभारी अरुण सिसोदिया व डिजिटल सदस्य के प्रभारी धनेश पटिला, शहर जिला अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा की उपस्थिति में शहर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में ब्लाक उपाध्यक्ष अमित जंघेल द्वारा लखोली वार्ड में डिजिट सदस्यता की बैठक रखी गई। जिसमें प्रभारी सिसोदिया द्वारा सभी वर्ग के लोगो को डिजिटल सदस्य बनाये प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जन योजनाओ का लाभ लेकर लोग कांग्रेस पार्टी का डिजिटल सदस्य सैकड़ो की संख्या में बने हैं।

शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के सदस्यों को बनाने की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस को दी है, इसी तारतम्य शहर के लखोली वार्ड क्रमांक 31, 32, 33, 35 और 36 में 4 मार्च लखोली वार्ड क्रमांक 32 में बैठक रखा गया। जिसमें डिजिटल सदस्यता को बढ़ावा देते हुए कार्य करने को कहा गया। और सभी कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता को डिजिटल सदस्यता के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा गया। लखोली के पांच वार्डो में डिजिटल सदस्यता का शुभारंभ किया गया। जिसमें सदस्यों को जोड़कर सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। जिससे आम जनता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को बतलाते हुए कांग्रेस से जुड़गे।

लखोली वार्ड क्रमांक 32 के बैठक डिजिटल सदस्यता बैठक कार्यक्रम में विशेष रूप से दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष सूर्य कांत जैन वार्ड पार्षद मनीष साहू,फिरोज खान,राजा त्रिपाठ व पार्षद संजय नगर डॉ पोषण साहू , सुभाष यादव, लोकनाथ जंघेल, लाला साहू,रसीद खान, नसीम खान, देवेंद्र साहू, राजेश यादव, उमेश गर्ग, एकनाथ साहू, राजकुमार यादव, गोलू यादव, भोला यादव, महेश यादव, रज्जाक खान, कमलेश पाल, जजीतू विश्वकर्मा, घनश्याम दीनू साहू, रिजवान, जितेन्द्र बाजपेयी, धर्मेश सोनी, इकबाल खान, यूसुफ खान, श्याम बाई वर्मा, नजमा बेगम, सावित्री जंघेल, नीता जंघेल, सितारा बेगम, रजनी यादव, रामेश्वरी पाल, अमृत बाई, कुसुम साहू,फूलबाई यादव, रंभा मंडावी, नूरी बेगम, सब्बो, रानी, जमीला बेगम, राधा सारथी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ लखोली निवासी उपस्तिथि थे।