back to top

राजनांदगांव : ग्राम जोरातराई में गौठान मेला का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 05 मार्च 2022। जिला प्रशासन द्वारा गौठान से लोगों को जोडऩे के लिए जिले के सभी गौठानों में गौठान मेला का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम पंचायत जोरातराई के गौठान में गौठान मेला का आयोजन किया गया।

Advertisements

गौठान मेला में उद्यानिकी, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मेले में महिला स्वसहायता समूह द्वारा उत्पादित एवं निर्मित सामग्री का प्रदर्शन तथा विक्रय किया गया। जिसमें नर्मदा स्वसहायता समूह द्वारा उत्पादित सब्जी-भाजी, मशरूम एवं जिमीकंद कुल राशि 4 हजार रूपए की बिक्री की गई।

जय शीतला स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित साबुन, पापड़ कुल 2 हजार 600 रूपए का विक्रय किया गया। जय मां गौरी स्वसहायता समूह द्वारा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन बनाकर 6 हजार रूपए का व्यावसाय किया गया। महिला स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित 9 क्ंिवटल का पर्ची कटाकर वर्मी खाद का उठाव किया गया। जय मां लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित छिन्द झाडू 340 नग, डिर्टेजन 59 किलोग्राम स्कूल शिक्षा विभाग को आपूर्ति किया गया।

जनपद सदस्य श्रीमती योगमाया साहू, सरपंच केशकुंवर कुंजाम, जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीपी चुरेन्द्र सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व मेला देखने आए नागरिकों ने गौठान का भ्रमण कर वर्मी खाद निर्माण, सामुदायिक बाड़ी को निरीक्षण किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page