राजनांदगांव : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुमड़ीबोड में लगाया गया प्रशिक्षण शिविर, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर द्वारा दिया गया प्रशिक्षण…

राजनांदगांव – प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र तुमड़ीबोड में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डोंगरगांव डॉ बंसोड़ के आदेशानुसार मितानिन व RHO को मलेरिया व फाइलेरिया की जाँच हेतु रक्त पट्टी बनाने हेतु प्रशिक्षण मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट उपेंद्र साहू के द्वारा दिया गया व TB की जांच के सम्बंधित जानकारी भी दिया गया।

प्रशिक्षण में मुख्य रूप से संस्था प्रभारी श्री S.K. निषाद व सेक्टर सुपरवाइजर तुमड़ीबोड श्री हरि बंजारे के द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वाथ्य व मौसमी बीमारी से बचाव के निर्देश दिये गये प्रशिक्षण में फार्मासिस्ट श्रीमती अर्चना साहू के द्वारा मितानिनों को दवाई की भी जानकारी दी गई।

प्रथमिक स्वाथ्य केंद्र तुमड़ीबोड में प्रशिक्षण के साथ साथ अन्य गतिविधियों का जैसे घर घर दस्तक कार्यक्रम व टीकाकरण के सम्बंध में जानकारी दिया गया T.B. व मलेरिया विभाग से पहुँचे STS किशोर साहू के द्वारा एक्टिव केस फाइंडिंग व कांटेक्ट ट्रेसिंग हेतु जानकारी व MTS राकेश निर्मलकर के द्वारा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की जानकारी समस्त मितानिन व RHO को दिया गया।

इस दौरान प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र के स्टाफ नर्स श्रीमती U. रंगारी , जितेंद्र देवांगन वार्ड बॉय व हाजी गुलाब खान उपस्थित थे।