back to top

राजनांदगांव : शाला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन कार्यशाला विकासखंड राजनांदगांव में स्काउट गाइड ने दिया प्रशिक्षण…

राजनांदगांव – दिनांक 13 से 15 जून 2022 तक तीन दिवसीय संकुल स्तरीय शाला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण वाय डी साहू प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव के निर्देश में सिंघोला संकुल , कन्हारपुरी संकुल एवं बोरी संकुल, 3 अलग अलग संकुल में आयोजित की गई है। जिसमें तीनो संकुल समन्वयक सहित शिक्षक शिक्षिका को मास्टर ट्रेनर के रूप श्रीनिवास मिश्रा ए बी ओ सर के विशेष सहयोग से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

दिनांक 13 जून 2022 को अब्दुल रफ़ीक खान जिला मुख्य आयुक्त, आर एल ठाकुर जिला शिक्षा अधिकारी, पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्रीमती उषा चटर्जी सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी नोडल स्काउट गाइड मुख्यालय आयुक्त गाइड एवं एम श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त स्काउट के मार्गदर्शन एवं धर्मेन्द्र रजक स्काउटर के नेतृत्व में जिला के राज्य पुरुस्कार, तृतीय सोपान निपुन स्काउट गाइड रोवर रेंजर प्रशिक्षित स्काउटर श्री तिलेश्वर बघेल एच डब्ल्यू बी स्काउट जिला कॉर्डिनेटर अटल रोवर ओपन क्रू सीनियर रोवर विनोद टेम्बुकर द्वारा प्राथमिक चिकित्सा जलना खरोंच कटना सर्प दंश बिच्छू मधुमक्खी के डंक मोच हड्डी टूटन की प्राथमिक उपचार सिर की पट्टी सीने की पट्टी जबड़े की पट्टी कफ एंड कॉलर हाथ की पट्टी झोली उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी स्ट्रेचर बनाना एवं उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

उक्त प्रशिक्षण में सिंघोला संकुल समन्वयक एवं प्राचार्य सर का योगदान मिला तत्पश्चात कन्हारपुरी संकुल समन्वयक श्री शाकिर खान सर जी, एवं बोरी संकुल समन्वयक लाकरा मैडम और बोरी स्कूल के प्राचार्य सहारे मैडम का भरपूर सहयोग मिला साथ ही साथ प्राचार्य मैडम द्वारा सभी प्रशिक्षक एवं सभी स्काउट, रोवर का नारियल फल देकर सम्मानित भी किया गया।

प्रशिक्षण में विकास खंड राजनांदगांव के शा उ मा शाला भेड़िकला के रोवर राज देवांगन, राहुल साहू, केनेश्वर साहू, सुमित साहू, शा उ मा शाला रानी तराई के रोवर सुशील साहू, शेखर साहू, खिलेंद्र साहू, भूपेश साहू सहित अन्य स्काउट गाइड रोवर की सक्रिय सहभागिता रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page