
राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रमोशन को लेकर फिल्म के निर्माता, नायक, नायिका सहित अन्य कलाकारों ने राजनांदगांव प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपनी फिल्म दुल्हन पिया की, का प्रमोशन किया।

छत्तीसगढ़ी फिल्म दुल्हन पिया की आगामी 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर फिल्म से जुड़े कलाकार पायल शर्मा, नायक रियाज खान, नायिका काजल सोनभेर और फिल्म निर्माता धर्मेंद्र चौबे ने राजनांदगांव प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए फिल्म का प्रमोशन किया। इस दौरान फिल्म के कलाकारों ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ी फिल्म नारी प्रधान परिवारिक फिल्म है जो दर्शकों को काफी पसंद आएगी।
छत्तीसगढ़ी इस फिल्म में पति पत्नी की कहानी को दर्शाया गया है। वहीं इस फिल्म के जरिए एक पत्नी की पीड़ा को भी सामने रखा गया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में की गई है । आगामी 26 अगस्त को राजनांदगांव शहर के कृष्णा टॉकीज में यह फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।









































