back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर डोमन सिह ने जनचौपाल आयोजित कर लोगो की समस्या सुनी और उसके निराकरण के दिये निर्देश…

राजनांदगांव जिले के कलेक्टोरेट कार्यालय मे कलेक्टर डोमन सिह ने जनचौपाल आयोजित कर लोगो की समस्या सुनी और उसके निराकरण के निर्देश सम्बंधित अधिकारीयो को दिये। हालाकि अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के हडताल के चलते कम अधिकारी जन चौपाल मे उपस्थित रहे ।

Advertisements

राजनांदगांव जिले मे प्रति मंगलवार को होने वाली जन चौपाल के तहत कलेक्टर डोमन सिह ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय मे जन चौपाल लगाकर जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आवेदन के साथ पहुंचे लोगों की समस्या और शिकायतों को पूरी गंभीरता के साथ सुना और उसके निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारीयो को निर्देशित किया गया हालाकि अधिकारी कर्मचारी फेडरेशान के हडताल चलते कुछ कम अधिकारी जन चौपाल मे शामिल हुए थे। कलेक्टर डोमन सिह ने आवेदनों का परीक्षण कर यथाशीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आवेदकों को उनकी समस्या और शिकायतों के निराकरण का भरोसा दिया है ।


कलेक्टर जन चौपाल में ज्यादातर समस्या आर्थिक सहायता,प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर ग्रामीण जन उपस्थित हुए । इस अवसर पर कलेक्टर डोमान सिह ने कहा कि आम जनता से रुबरु होकर उनकी समस्या से परिचित होना जन चौपाल एक सशक्त माध्यम है ।

जन चौपाल मे छुरिया क्षेत्र ग्राम चांदो के ग्रामीणो ने शासकीय स्कूल मे शिक्षक की कमी की समस्या को लेकर पहुचे थे ग्रामीणो ने कलेक्टर को बताया कि शाला मे 185 बच्चो की दर्ज संख्या है इनके मुबाकले शाला मे मात्र तीन शिक्षक पद स्थापित है जिनमे से एक शिक्षक प्राचार्य की भूमिका मे है ऐसे मे बच्चो का अध्ययन आध्यापन प्रभावित हो रही है ग्रामीणो ने विषयवार शिक्षक की मांग की है ।

ग्रामीण बडी संख्या मे जन चौपाल पहुचकर अपनी समस्याओ कै आवेदन एवं मांग पत्र कलेक्टर को सौपे है वही कलेक्टर ने आवेदको को उनके समस्या का निराकरण का भरोसा जताया है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page