राजनांदगांव : फटाका दुकान का आबंटन अब 13 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 10 अक्टूबर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली में फटाका दुकान लगाया जाना है इस वर्ष की प्रक्रिया के तहत नगर निगम द्वारा फटाका दुकान के लिए लायसेंसी फटाका व्यापारियों से आवेदन 10 अक्टूबर को शाम 1.00 बजे तक वर्तमान लायसेंस के प्रति के साथ आमंत्रित किये गये थें। आवेदनों के परीक्षण उपरांत दुकानों का आबंटन लाटरी के माध्यम से 10 अक्टूबर को दोपहर 4ः00 बजे नगर निगम के सभागृह में किया जाना था।


इस संबंध में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से 10 अक्टूबर का फटाका दुकान हेतु भूखण्ड आबंटन की कार्यवाही स्थगित की जाती है। उक्त आबंटन अब दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को दोपहर 4ः00 बजे पूर्व नियत स्थल नगर निगम सभागृह में किया जायेगा। फटाका व्यवसायियों को पूर्व निर्धारित दर 4620.00 रूपये का रसीद लेकर लाटरी में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उन्हांेने बताया कि नियम व शर्तो की विस्तृत जानकारी राजस्व विभाग के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।