राजनांदगांव : फुलझर में विश्वहिंदू परिषद बजरंगदल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न , ग्राम में समिति का हुआ गठन ,मिलेगा हिंदू एकता को बल…


राजनांदगांव । विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल लगातार हिंदुओं को संगठित कर ग्राम ग्राम में एकता को बल देने का कार्य कर रहा है जिसमे फुलझार खण्ड की बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में मुख्य रूप से विहिप के विभाग मंत्री अनूप श्रीवास,बजरंगदल विभाग सहसयोजक सुनील सेन,विहीप जिला मंत्री त्रिगुण सदानी जी की उपस्थित में निम्नानुसार ग्राम फुलझर समिति का गठन किया गया,
जिसमे ग्राम फुलझर विश्व हिंदू परिषद के खंड अध्यक्ष ईश्वर यादव, खंड उपाध्यक्ष किशुन यादव, मंत्री भेवेंद्र साहू, सहमंत्री शिव भार्गव, डलेश्वर साहू, नियुक्त किए गए,

Advertisements


वहीं युवा शक्ति को जोड़ते हुए बजरंग दल में संयोजक राज यादव,सहसंयोजक दीपेश यादव, संजय यादव, दीपक यादव, गौरक्षा प्रमुख ओम प्रकाश यादव, सहगौरक्षा अर्पण यादव, विजय यादव, खंड अखाड़ा प्रमुख इलेन्द्र यादव, सहअखाड़ा प्रमुख पंकज देशमुख, राहुल यादव, साप्ताहिक मिलन प्रमुख मुक्कू यादव, सहसाप्ताहिक मिलन रोहन साहू, धीरज यादव, विद्यार्थी प्रमुख कमलकांत यादव, सहविद्यार्थी प्रमुख मुकेश देशमुख, परमानन्द, सुरक्षा प्रमुख न्यू बंजारे, सहसुरक्षा प्रमुख सागर साहू, किशोर यादव नियुक्त हुए ।

इस अवसर पर तिलक यादव, जितेस साहू, मिलूराम साहू, मुकेश देशमुख, भोला, सागर साहू, यश साहू, मनेंद्र कुमार, उमेश साहू, योगु मेहर, खुमान साहू, रुद्रप्रताप बंजारे एवं नवगठित पदाधिकारियों को ग्राम में संगठन का मुख्य उद्देश्य हर मोहल्ले और हर ग्राम में जा कर बजरंग दल से हर हिन्दू परिवार को जोड़ना ताकि हिन्दू संगठित और सशक्त हो, गाँव-गाँव में हो रहे धर्मांतरण,गौ तश्करी, और लव जिहाद से हर गांव को अवगत कराना ताकि हिन्दुओ को संगठित और जागरूक किया जा सके। बैठक में संगठन के कार्य विस्तार, सामाजिक समरसता, गौ-संरक्षण, युवाओं में राष्ट्रभाव जागरण तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।