back to top

राजनांदगांव: बच्चों को लेकर कुएं में कूदी पत्नी, पति ने लगा ली फांसी…

राजनांदगांव- जिले के लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम करमतरा में पारिवारिक विवाद के बाद ह्रदय विदारक घटनाक्रम में एक पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली।

Advertisements

लालबाग थाना प्रभारी ने बताया कि करमतरा के डोमन साहू (32) उसकी पत्नी वेदिका (28) और उनक‍ा एक तीन साल का बेटा और 2 वर्षीय बेटी की मौत हो गई है।

घटना शाम लगभग 5-6 बजे के दरम्यान की बताई जा रही है। ग्राम की सरपंच रोमेश्वरी साहू ने बताया कि वेदिका ने विवाद के बाद बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी थी। उसकी और बच्चों की मौत के बाद उसके पति डोमन ने भी फांसी लगा कर जान दे दी। बताया गया कि मृतकों के परिवार में 6 अन्य सदस्य है। इसमें डोमन के माता-पिता, उसका छोटा भाई-बहू व अन्य शामिल हैं। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। शवों का कल पोस्ट मार्टम करवाय‍ा जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page