राजनांदगांव: बढ़ती ठंड में मानवता की ज्योत जलाए रीड यूथ सोसायटी…

जरूरतमंद को दिए कंबल।

Advertisements

छत्तीसगढ़ के संस्कारधानी राजनांदगांव जिले की समाजसेवी संस्था रूरल एंपावरमेंट एंड डेवलपमेंट यूथ सोसायटी (रीड यूथ सोसायटी ) की टीम बीते रात राजनांदगांव और डोंगरगढ़ शहरों में घूमती रही और जहाँ भी उन्हें लोग बिना कंबल के सोते हुए मिले, उन्हें कंबल मुहैया कराए। गिनती की कोई ज़रूरत नहीं, बस हर उस व्यक्ति तक पहुँचना ज़रूरी था जिसे सचमुच गर्माहट की ज़रूरत थी।


जब उन्हें कंबल मिला तो उनके चेहरों पर जो शांति थी, वह खामोश राहत, यही कारण है कि रीड यूथ सोसायटी हर साल ऐसा करते हैं।
नवंबर-दिसंबर में, कर्मयोद्धा आधी रात को बाहर निकलता है, न तो रिकॉर्ड बनाने के लिए, न ही संख्या बढ़ाने के लिए, बल्कि खुले आसमान के नीचे सोने वालों को गर्माहट पहुंचाने के लिए।

रीड यूथ सोसायटी लगातार जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण जागरूकता जैसे विभिन्न विषयों में नुक्कड़ नाटक, कार्यसभा, जैसे विभिन्न कार्यक्रमों से जागरूकता चला रहे है। बढ़ते ठंड को देखते हुए बीते कुछ दिनों पहले रात्रि अपने टीम के साथ जरूरतमंद तक गर्म कपड़े पहुंचाएं।

रीड यूथ सोसायटी की टीम ने उन्हें सहयोग प्रदान किए समस्त युवाओं को जिले के समाजसेवी सूरज गुप्ता जी, यूनिसेफ जिला समन्वयक दिव्या राजपूत, रासेयो जिला संगठक श्रीमती मोनिका दास जी विशेष आभार प्रकट किया ।