राजनांदगांव : बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में शिक्षा विभाग द्वारा शाला सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण के दौरान महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति ऐप के संबंध दी जानकारी…

डॉ . श्री बल्देव प्रसाद मिश्र हा.से.स्कूल राजनांदगांव में शिक्षा विभाग द्वारा शाला सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण के दौरान सायबर सेल राजनांदगांव द्वारा सायबर अपराध एवं रक्षा टीम द्वारा महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति ऐप के संबंध दी गई जानकारी।

प्रभारी सायबर सेल राजनांदगांव निरीक्षक श्री उमेश बघेल द्वारा सायबर अपराध एवं उससे बचने हेतु दिये आवश्यक टीप्स।

महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती डोमेश्वरी साहू द्वारा महिला संबंधित अपराध एवं अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी दी।

राजनांदगांव – आज दिनांक 21.03.2023 को डॉ.श्री बल्देव प्रसाद मिश्र हा.से. स्कूल राजनांदगांव में शिक्षा विभाग द्वारा जिले के शिक्षकों को शाला सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अभिषेक मीना के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती पद्मश्री तंवर के मार्गदर्शन में सायबर सेल राजनांदगांव द्वारा साइबर क्राईम एवं रक्षा टीम द्वारा महिला सुरक्षा एवं अभिव्यक्ति एप के संबंध में उपस्थित शिक्षकों को जानकारी देकर किया गया जागरूक।

प्रभारी सायबर सेल राजनांदगांव निरीक्षक श्री उमेश बघेल द्वारा सायबर अपराधों एवं उससे बचने के उपाय की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, वाट्सअप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम में अंजान व्यक्ति से फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करने, अपना फोटो, विडियों, आधार नम्बर, ओटीपी, सीव्हीव्ही दूसरो को शेयर न करने, अंजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गये लिंक को टच ना करने के संबंध में

जानकारी दी गई, ऑनलाइन फायनेंसियल फ्राड होने पर तत्काल हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने या निकटतम थाना व सायबर सेल में जाकर शिकायत कर उन रूपयों को फ्रिज करवाने की जानकारी दी गई। तत्पश्चात आई.यू.सी.ए.डल्ब्यू. में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती डोमेश्वरी साहू द्वारा महिला संबंधित अपराध एवं अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी दी जिसे अपने मोबाईल पर प्लेस्टर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है, इस ऐप का उद्देश्य मुशीबत में फंसी महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।

बलात्कार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, अपहरण, बाल विवाह, मानव तस्करी, एसिड अटेक, लैंगिक अपराध आदि से पीड़ित महिला कहीं से भी अभिव्यक्ति ऐप पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है जिसपर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जावेगी।

      उक्त कार्यक्रम में बी.आर.सी.श्री भगत सिंग ठाकुर, मास्टर ट्रेनर श्रीमती सीमा तिवारी, श्रीमती सीमा सिंह, ईश्वर मेश्राम एवं मंच संचालक श्री परदेशी राम तथा पुलिस विभाग सायबर सेल से प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक उमेश बघेल, एएसआई द्वारिका प्रसाद लाऊत्रे, आर0 मनीष मानिकपुरी, रक्षा टीम से प्रधान आरक्षक समारू सर्पा,  आईयूसीएडब्ल्यू से महिला प्रधान आरक्षक डोमेश्वरी साहू, महिला आरक्षक जया साहू एवं जिले के प्रशिक्षणरत शिक्षकगण उपस्थित थे।