राजनांदगांव : बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई, मोहल्ले में हुड़दंग मचाने वाले 4 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजे गए जेल

राजनांदगांव, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना बसंतपुर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहल्ले में हो-हल्ला, शोर-शराबा एवं हुड़दंग करने वाले चार अनावेदकों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई के दायरे में लाए गए। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से जेल वारंट प्राप्त होने के उपरांत सभी को जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।

गिरफ्तार किए गए अनावेदकों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. हिमेन्द्र मंडावी, पिता – नरेश मंडावी, उम्र – 18 वर्ष, निवासी – कौरिनभांठा, थाना बसंतपुर
  2. रत्नेश उर्फ राहुल सिंह ठाकुर, पिता – स्व. भगत सिंह ठाकुर, उम्र – 25 वर्ष, निवासी – ब्राम्हणपारा दुर्गा चौक, थाना बसंतपुर
  3. मोनू यादव, पिता – स्व. देवीलाल यादव, उम्र – 25 वर्ष, निवासी – इंदिरा नगर, थाना बसंतपुर
  4. रूपेश उर्फ मोनू गेण्ड्रे, पिता – घनश्याम गेण्ड्रे, उम्र – 32 वर्ष, निवासी – कुआं चौक, नंदई, थाना बसंतपुर

पुलिस के अनुसार रत्नेश ठाकुर, मोनू यादव और रूपेश गेण्ड्रे आदतन बदमाश प्रवृत्ति के हैं। इनके विरुद्ध थाना बसंतपुर में पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

धाराएं एवं न्यायिक प्रक्रिया:

चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएसएस के तहत कार्रवाई की गई। माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेश के बाद सभी आरोपियों को जिला जेल में दाखिल किया गया।

कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका:

इस संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक विनोद जाटव, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक सीमा एवं आरक्षक अतहर अली की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस विभाग ने दोहराया कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी, जिससे शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।