back to top

कवर्धा : हाफ नदी में बहता मिला एक बुजुर्ग का शव …

कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम धोबहट्टी में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने हाफ नदी में एक बुजुर्ग की शव तैरते हुए देखा। नहाने के लिए पहुंचे ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी, तो ग्रामीणो ने तत्काल उक्त सूचना पुलिस टीम को दी। बताया जाता है कि नदी में तैरती बुजुर्ग की शव देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते गांव वाले बड़ी संख्या में नदी तट पर इकट्ठा हो गए।

Advertisements

मौके पर पहुंची पांडातराई चौंकी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की। वहीं मृतक की पहचान रेहुटा निवासी कृष्ण कुमार निषाद आयु 70 वर्षीय के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मृतक कृष्ण कुमार निषाद मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे भोजन के बाद घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। जिस पर परिजनों ने काफी खोजबीन की गई वहीं बुधवार सुबह उनकी मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

पांडातराई पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रुपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

लोगों को दी गई समझाईश

शासन प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अत्यधिक सतर्कता बरतें। लापरवाही पूर्वक नदी पार करना या गहराई में जाकर स्नान करना जानलेवा साबित हो सकता है। वहीं लोगों से बार-बार चेतावनी के बावजूद लोग जोखिम उठाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page