
राजनांदगांव। बरातियों को लेकर जा रहा एक टाटा मैजिक वाहन छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया । वाहन में सवार 15 लोग घायल हो गये। हास्प्टिल लाते समय दो की मौत हो गयी। चार गंभीर रूप से घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में चल रहा है।
मेडिकल कॉलेज हास्पिटल स्थित पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में घायल 15 लोगों में से दो की मौत हो गयी बताया जाता है कि ग्राम पंचदेवरी से टाटा मैजिक में सवार होकर 15 लोग गंडई बरात में जा रहे थे । इसी दौरान उक्त हादसा हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे का कारण सड़क पर अचानक आये मवेशी बने हैं। हादसे में सूरज टंडन (23) तथा राजकुमार टंडन (21) की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गयी। चार घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में चल रहा है।









































