राजनांदगांव: बिलासपुर विरुद्ध बिहार और उत्तरप्रदेश विरुद्ध रायपुर के मध्य सेमीफइनल मैच आज…

राजनांदगांव।5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता प्रतियोगिता के तहत खेले गए छटवे दिन के मैच मे अतिथि के रूप मे पूर्व कैबिनेट मंत्री खूबचंद पारख, समाजसेवी राजेंद्र गोलछा, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जीतेन्द्र मुदलियार,प्रदेश मंत्री भाजयुमो मोनू बहादुर सिंह , छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, समाज सेवी चेतन भानुसाली, पार्षद शिव वर्मा, सुनील साहू, राजा तिवारी,समाज सेवी देवेश वैष्णव, शैलेश बुद्धदेव , महाराणा प्रताप मंगल भवन के प्रभारी अध्यक्ष संतोष कुमार चंदेल, वरिष्ठ शिक्षाविद राकेश तिवारी, उपस्थित रहे।छठवे दिन दो मैच खेले गए।

Advertisements

पहला मैच रुद्राक्षम् स्ट्राइकर्स विरुद्ध खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बिलासपुर के मध्य खेला गया। इस मैच में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आफ एक्सीलेंस बिलासपुर की टीम ने रुद्राक्षम् स्ट्राइकर को 5-1 से पराजित किया। खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बिलासपुर की ओर से आनंद सूर्यवंशी, ओम यादव ने 1-1 तथा सुमित मिंज ने 3 गोल किया वही रुद्राक्षम् स्ट्राइकर्स की ओर घुमान साहू ने एक गोल किया।

दिन का दूसरा मैच स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर विरुद्ध करमपुर के मध्य खेला गया। इस मैच में रायपुर की टीम ने करमपुर की टीम को 4-1 से पराजित किया। *एस ई सी एल बेस्ट दर्शक का अवार्ड मनकी निवासी शिवलाल यादव को प्रदान किया गया* *उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिला फ़्लैश हॉकी स्टिक*अखिल भारतीय प्रतियोगिता के तहत खेले गए पहले मैच मे खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बिलासपुर टीम के खिलाड़ी ओम यादव को तथा स्पोर्ट्स अकैडमी रायपुर टीम के खिलाड़ी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया।

*आज खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच*4.30 बजे पहले सेमी फाइनल उत्तरप्रदेश विरुद्ध स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर5.30 बजे दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बिलासपुर विरुद्ध आर के रॉय अकादमी बिहार