
राजनांदगांव।विगत 26 दिसंबर को अनय लांस राजनांदगांव में “मिस्टर एंड मिस राजनांदगांव प्रतियोगिता” की अंतिम श्रृंखला का आयोजन किया गया।जिसमे बौद्ध समाज की अदिति मेश्राम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर “मिस राजनांदगांव” का खिताब अपने नाम किया।संस्कारधानी राजनांदगांव एवं बौद्ध समाज को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि पर बुद्धिष्ट युथ फाउण्डेशन के सदस्यों द्वारा रिद्धि सिद्धि कॉलोनी में स्थित इनके निज निवास में जाकर पुष्पगुच्छ देकर इन्हे बधाई दी।
मॉडलिंग एवं अभिनय के क्षेत्र से जुड़े रायपुर के अक्षय नायक, फ़ैजल खान एवं केहकशा अशरफी प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में थे।बुद्धिष्ट युथ फाउण्डेशन के दीपेश शेंडे, पियुष उके,आशीष डोंगरे,संकेत रामटेके,निलेश ठावरे,तुषार पाटिल,हितेंद्र रंगारी,निखिलेश श्यामकुंवर ने अदिति मेश्राम एवं इनके परिवार को अभिनय और कला के क्षेत्र में और अधिक उपलब्धियां अर्जित कर समाज को गौरवान्वित करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।इनके पिता आयुष्मान आर.के.मेश्राम सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी के पद में राजनांदगांव में पदस्थ है।उक्त प्रतियोगिता का आयोजन राजनांदगांव के उदित भंसाली,विपिन जॉनवेल्स एवं आसीम कुरैसी के द्वारा किया गया था।











































