back to top

राजनांदगांव: मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, एक युद्ध कुपोषण के विरुद्ध…

राजनांदगांव 31 दिसंबर।जिला मुख्यालय से 150 किमी दूर राजनांदगांव जिले औंधी सरखेड़ा के बाहरी छोर पर मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत एक मेघा स्वास्थ्य शिविर जिला प्रशासन व संस्कार श्रद्धांजलि के सयुंक्त तत्वावधान में पद्मश्री पुखराज बाफना के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।इस शिविर में ईएनटी व केंसर रोग विशेषज्ञ डॉ मिथलेश शर्मा, डॉ सुमन एवं डॉ स्वाति पोपटानी की टीम ने उपस्थित 300 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।

Advertisements
संस्कार श्रद्धांजलि के अध्यक्ष सतीश भट्टड़ ने बताया कि डॉ पुखराज बाफना ने एशोसिएशन ऑफ चाईल्ड केयर एंड एडोलेसेन्ट हेल्थ ऑफ इंडिया के विशेष उपक्रम के तहत कुपोषण के प्रभाव से बचने उपस्थित 60 आदिवासी कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण व समझाइश देते हुए परिजनों को सम्बोधित किया।उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म लेते ही 15 से30 मिनट के दौरान नाल कटने से पहले ही माता को शिशु को अपना दूध पिलाना चाहिए।कुपोषित बच्चों का सारा आहार उनके घर मे ही उपलब्ध है।उन्होंने मुनगा की पतियों को सुखा कर उसका पावडर बनाकर गुड़ , खजूर में मिलाकर उसके लड्डू कुपोषित बच्चों को खिलाने पर कुपोषण को दूर किया जा सकता है ।डॉ बाफना ने प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित किशोरियाे की उलझने  सुलझाने व उनकी जीवन शैली व आहार के साथ ही अविकसित व कुपोषित बच्चों के अभिभावकों व मितानिनों को भी कुपोषण से बच्चों को बचाने आसान व सरल उपाय बताएं।ईएनटी व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ मिथलेश शर्मा ने कैंसर रोग व नाक कान गला के 50 मरीजों का परीक्षण किया जिसमें में 2 गम्भीर केंसर पीड़ित व एक के कान परदे फटे पाए गए।

इन मरीजों को राजनांदगांव उच्च स्तरीय इलाज हेतु आमंत्रित किया। उदयाचल नेत्र चिकित्सालय की डॉ स्वाति पोपटानी द्वारा जाँच के दौरान 35 मोतियाबिंद मरीजों की खोज की गई व मरीजो को नम्बर वाले चश्मे निशुल्क वितरित किये।उदयाचल अध्यक्ष प्रकाश श्रीमाल ने मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के साथ खाना पीना व रुकने के लिए उदयाचल आमंत्रित किया । डॉ सुमन द्वारा अन्य सभी प्रकार के रोगों से सम्बंधित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां उपलब्ध करवाई गई ।कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसकी वजह से अधिकांश कुपोषित बच्चे अब सामान्य और पीले ग्रेड के स्तर पर आ गए हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के डॉ पुखराज बाफना, डॉ मिथलेश शर्मा व संस्कार श्रधांजलि के अध्यक्ष सतीश भट्टड़ की सराहना की।समाजसेवी सजंय जैन ने कुपोषित बच्चों को किट व

संस्कार श्रद्धांजलि ने जनसहयोग से बच्चों को ऊनी कपड़े और जूते वितरित किए।
इस अवसर गोसेवक तेजकरण जैन, नरेंद्र तायवाड़े,परियोजना अधिकारी अर्चना दुर्गम आईसीडीफ,
जाहिदा खान , दुर्गम ब्लॉक स्रोत समन्वयक, बीपीएम रामकुमार विश्वकर्मा, चंदन सिंह राजपूत, वीरेंद्र तारम सरपंच सरखेड़ा, घावड़े सरपंच पेंडोडी, कैलाश ठाकुर सरपंच औंधी गया बाई तारम सरपंच जामड़ी, कंचनमाला सरपंच बोदेगाओ पुष्पा सरपंच सालेभट्टी,इस अवसर पर आंगनबाडी कार्यकर्ता मितानिन, किशोरी बालिका सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित थे। अंत में सीईओ डीडी मण्डले ने उपस्थिति सभी गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति भेंट कर उनका अभिनन्दन व आयोजन को सफल बनाने में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page