राजनांदगांव : बेरोजगारी भत्ता योजना बंद होने की आशंका, हर महीने मिलते थे 2500 रु…

राजनांदगांव – पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में चलाई जा रही बेरोजगारी भत्ता योजना के बंद होने की आशंका बनी हुई है प्रदेश में आखिरी बार नवंबर 2023 में बेरोजगारी भत्ता की आखिरी किस्त जारी की गई थी प्रति महीने 2500/- रुपए प्रदान किए जाने वाला बेरोजगारी भत्ते को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है ऐसा इसलिए क्योंकि बेरोजगारी भत्ते पर अभी तक अधिकारीक निर्णय नहीं लिया गया है।

Advertisements

रोजगार विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शासन से किसी प्रकार का दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है प्रदेश में 16 लाख 65 हजार पंजीकृत बेरोजगार हैं जिनमें से 1.29 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्ता योजना में पंजीयन कराया था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतिम बार अगस्त 2023 में योजना की किस्त जारी की थी।

बेरोजगारों को नवंबर महीने तक मिलता रहा लाभ

इसके बाद आचार संहिता की अवधि में भी योजना का लाभ बेरोजगारों को नवंबर महीने तक मिलता रहा प्रदेश में बेरोजगारों को 8 महीने में 146 करोड़ रुपए का वितरण किया प्रदेश में 1 अप्रैल 2023 को पूर्ववर्ती सरकार ने बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरुआत की थी 12वीं पास बेरोजगारों को इस योजना के तहत उनके खाते में सीधे ₹2500/- की राशि प्रदान की जाती थी बेरोजगारों को आर्थिक मदद के साथ ही कौशल विकास प्रशिक्षण का प्राविधान रखा गया था योजना के लिए आवेदकों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से 35 वर्ष रखी गई थी।