back to top

राजनांदगांव : बौद्ध समाज द्वारा पुलिस अधीक्षक से किया गया सौजन्य मुलाकात, पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में चलाए जा रहे ‘‘निजात’’ अभियान की किये सराहना, नशा मुक्ति के लिए मैराथन दौड़ पर हुई चर्चा…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राजनांदगांव बौद्ध समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह(भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(आईयुसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक (आईयुसीएडब्ल्यू) श्रीमती नेहा वर्मा से सौजन्य मुलाकात किये।

Advertisements

मुलाकात के दौरान समाज के लोगों के सभी लोंगो ने पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान की तारीफ कर शुभकामनाएं दिऐ। तथा इस अभियान को निरंतर चलाने व अपने समाज के द्वारा भी इस अभियान को पूरा समर्थन देने की बात कही। साथ ही समाज के लोगों को छ.ग.पुलिस द्वारा महिलाओं की सूरक्षा हेतु बनाया गया अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई। इस सौजन्य मुलाकात में बौद्ध समाज के अध्यक्ष कांती कुमार फुले, श्रीमती रेखा मेश्राम, संदीप कोल्हाटकर, कुनाल बोरकर, राहुल खोब्रागढे सहित समाज अन्य सदस्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page