राजनांदगांव: ब्रह्माकुमारी ज्ञान सरोवर विद्यालय में “चैतन्य देवियों की झांकी” का किया अवलोकन…

राजनांदगांव। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर वार्ड क्रमांक 45 में स्थित उनकी प्रतिमा पर पार्षद एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा समिति के चेयरमैन शैंकी बग्गा (पूर्व आई.ई.एस अधिकारी, एमटेक आईआईटी बॉम्बे) ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर शीतला माता वार्ड के वरिष्ठजन एवं भाजपा के वरिष्ठ समाजसेवक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पं. उपाध्याय जी के तेलचित्र पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद शैंकी बग्गा ने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा वार्ड में चल रहे विकास कार्यों और “मोर पार्षद मोर द्वार” अभियान की जानकारी दी।

शाम को शीतला माता मंदिर में माता जी के दर्शन कर वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने जनमानस को केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कटौती से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया।

इसके साथ ही ब्रह्माकुमारी ज्ञान सरोवर विद्यालय में महापौर श्री मधुसूदन जी, पार्षदगण और वरिष्ठजन के साथ “चैतन्य देवियों की झांकी” का अवलोकन किया तथा ब्रह्माकुमारी बहनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।