back to top

राजनांदगांव में सर्व हिन्दू समाज की लव जिहाद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र…

राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व के अवसर पर इस वर्ष विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जा रही हैं। इसी क्रम में सर्व हिन्दू समाज द्वारा तैयार की गई “लव जिहाद” विषयक झांकी चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Advertisements

यह झांकी सामाजिक संदेश लिए हुए है, जिसमें विभिन्न दृश्यों के माध्यम से लव जिहाद से जुड़ी घटनाओं और उनके परिणामों को दर्शाया गया है। झांकी देखने आए दर्शकों ने इसे सराहते हुए कहा कि समाज को जागरूक करने का यह एक प्रभावी माध्यम है।

नवरात्रि उत्सव में रोजाना हजारों श्रद्धालु एवं नागरिक दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं, जिनमें से अधिकांश लोग इस झांकी को विशेष रूप से देखने आ रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य केवल समाज को सचेत करना और सामाजिक एकता व सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

भोपाल क्षेत्र प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद के चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि राजनांदगांव में सर्व हिन्दू समाज द्वारा बनाई गई यह झांकी समाज को जागरूक करने का एक सराहनीय प्रयास है। लव जिहाद के मामले केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सांस्कृतिक आक्रमण का हिस्सा हैं। हमारे संगठन का मानना है कि समाज को समय रहते सतर्क और संगठित होना होगा। ऐसे आयोजनों से जनता के बीच सही संदेश जाता है और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति व पहचान बचाने की प्रेरणा मिलती है।

सर्व हिन्दू समाज के अंकित खंडेलवाल ने कहा कि हमारी इस झांकी का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक करना है। लव जिहाद एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुकी है, जिससे परिवार और समाज दोनों प्रभावित होते हैं। हमने प्रयास किया है कि लोगों तक यह संदेश पहुंचे कि हमें अपनी परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक मूल्यों को समझकर सतर्क रहना चाहिए। नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर हम इस झांकी के माध्यम से युवाओं और परिवारों को सचेत करना चाहते हैं।

झांकियों के बीच यह झांकी राजनांदगांव की चर्चा का मुख्य आकर्षण बनी हुई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page