राजनांदगांव ब्रेकिंग न्यूज: सर्राफा व्यापारी के घर ईओडब्ल्यू और एसीबी का छापा…

राजनांदगांव। शहर के नंदई कुआँ चौक स्थित सर्राफा व्यापारी जसराज शांतिलाल बेद के घर और दुकान पर आज सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, सुबह से चार वाहनों में सवार 15 सदस्यीय टीम ने व्यापारी के घर और दुकान पर एक साथ दबिश दी। टीम द्वारा घर और दुकान के दस्तावेज़ों, सोना-चांदी के लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड और संपत्ति से संबंधित कागजात की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि तीन वर्ष पूर्व भी व्यापारी के घर से लगभग 500 किलो चांदी और 3 किलो सोना जप्त किया गया था। उस मामले की जांच अब तक जारी है, जिसके आधार पर यह नई कार्रवाई की गई है।

ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम व्यापारी के परिसरों में तलाशी अभियान चला रही है। छापे की कार्रवाई के दौरान स्थानीय सर्राफा बाजार में भी हलचल देखी गई।