राजनांदगांव- प्रदेश भाजपा के निर्देश पर राजनांदगांव जिला भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के द्वारा पत्थलगांव में दुर्गामाता प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे शोभायात्रा में गांजा तस्करों के बेकाबू कार ने गौरव अग्रवाल को कुचल दिया जिससे उनकी मृत्य हो गई । मृतक के आत्मा की शांति के लिये भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा द्वारा राजनांदगांव के जयस्तंभ चौक में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दिया गया ।

श्रद्धांजलि देने के लिये प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष खूबचंद पारख जी, जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव जी,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु,मंडल भाजपा महामंत्री हर्ष रामटेके,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू,महामंत्री श्रीमती देवकुमारी साहू,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष डोंगरे महामंत्री आकाश चोपड़ा जिला मंत्री शिवम यादव पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव वर्मा, प्रदेश मंत्री पूर्णिमा साहू ,उपाध्यक्ष तेज माला देशमुख, पार्षद मधुबैध, पूनम शर्मा ,सविता बोस ,मिथलेश्वरी साहू, सरस्वती यादव ,पुष्पा गायकवाड, मुनेश्वरी साहू, शैल यादव,आभा श्रीवास्तव, संगीता मिश्रा, पूर्णिमा यादव, सरिता यादव ,टेमवाई छेदैया, शोभा साहू, भाजयुमो उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर, भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, अरुण साहू ,अशोक निर्मलकर, अभिषेक पांडे ,प्रह्लाद सिन्हा, जैकी सोनकर, सम्भव बैद ,प्रवीण शुक्ला ,दीपक त्रिपाठी, अभिषेक सेन, मनोज साहू ,संयम जैन ,गजेंद्र साहू, आदित्य पराते,अमन जयसवाल, अंशुल कसेर ,आशु डहरिया, प्रदीप दास ,टिकेश्वर, संस्कार, शुभांशु ,नाविक ,विजेंद्र प्रताप ,नरेंद्र यादव सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।










































