back to top

राजनांदगांव: वीरेन्द्र बहादुर सिंह को अखिल भारतीय सम्मान, जांजगीर में सम्मानित होंगे…

राजनांदगांव 19 अक्टूबर । जिले के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, संस्कृतिकर्मी और रचनाकार ठा. वीरेंद्र बहादुर सिंह को 20 अक्टूबर को जांजगीर में अखिल भारतीय सांस्कृतिक चेतना सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ।

Advertisements

शील साहित्य परिषद जांजगीर (छत्तीसगढ़) द्वारा होटल दीवान इन जांजगीर में कल 20 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे । विशेष अतिथि के रुप में जांजगीर चांपा के विधायक नारायण चंदेल, होशंगाबाद के वरिष्ठ साहित्यकार विनोद निगम और भोपाल से प्रकाशित मासिक पत्रिका गीत गागर के संपादक श्री दिनेश प्रभात होंगे ।

उल्लेखनीय है कि वीरेन्द्र बहादुर सिंह की छुईखदान के इतिहास पर आधारित पुस्तक छुईखदान परत दर परत को शील साहित्य परिषद जांजगीर द्वारा संस्कृति, इतिहास एवं पुरातत्व वर्ग में अखिल भारतीय स्व. मदनलाल गुप्ता स्मृति सांस्कृतिक चेतना सम्मान देने की घोषणा की गई है । सम्मान के अंतर्गत नगद राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जावेगा । पुस्तक का प्रकाशन जय जगन्नाथ सेवा समिति छुईखदान ने किया है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page