राजनांदगांव- जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश की भूपेश सरकार को घोषणा पत्र में किए गए वादे याद दिला ने युवा चौपाल का आयोजन किया गया।
राजनंदगांव शहर के जयस्तंभ चौक में पंडाल लगाकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवाओं से “मैं हूं बेरोजगार, रोजगार दो सरकार” शीर्षक पर आधारित फॉर्म भरवाया। युवा चौपाल का आयोजन करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बेरोजगारी भत्ता व रोजगार को लेकर कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा अपने घोषणापत्र में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और रोजगार देने की बात कही गई थी लेकिन लगभग ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी अब तक युवाओं को ना बेरोजगारी भत्ता मिला और ना रोजगार।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा राजनांदगांव शहर के जय स्तंभ चौक पर युवाओं से सैकड़ों फार्म भरवाए गए। इस फार्म को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को भेजा जाएगा। वहीं घोषणा पत्र में किए गए वादे जल्द से जल्द पूरे नहीं किए गए तो युवा मोर्चा द्वारा सड़क की लड़ाई लड़ने आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
सहयोगी पत्रकार- हफीज खान, राजनांदगांव।










































