राजनांदगांव : भारत सरकार के शहरी विकास एवं आवासन मंत्रालय की टीम ने कियासीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण…

ट्रीटमेंट सिस्टम को टीम ने सराहा

राजनंादगांव 20 जून। भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री रूपा मिश्रा के निर्देश पर भारत सरकार के शहरी विकास एवं आवासन मंत्रालय की टीम राजनांदगांव नगर निगम द्वारा मोहड़ में अमृत मिशन योनांतर्गत निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर सीवरेज सिस्टम प्रक्रिया की जानकारी ली तथा शिवनाथ नदी मोहारा में होने वाले प्रदुषण को रोकने संचालित ट्रीटमेंट सिस्टम की सराहना की।


शहरी विकास एवं आवासन मंत्रालय की टीम के ज्वाइंट एडवाईजर वीके चौरसिया व रोहित कक्कड़ तथा आशीष शर्मा के द्वारा छत्तीसगढ़ सूडा के अधिकारी अधीक्षण अभियंता श्री सुनील सिंह, एडवाईजर श्री नितेश शर्मा के साथ नगर निगम राजनांदगांव द्वारा शिवनाथ नदी मोहारा में नाले का गंदा पानी जाने से रोकने मिशन अमृत योजनांतर्गत मोहड में निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के संबंध में ट्रीटमेंट प्रक्रिया की जानकारी ली।

नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके ने जानकारी दी कि मोहारा नदी मेें नाले के माध्यम से शहर का गंदा पानी मोहारा शिवनाथ नदी में जा रहा था, जिससे नदी प्रदूषित हो रही थी, प्रदूषण को रोकने मोहड के खसरा नं. 3/1 रकबा 2.379 एकड में 6.2 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अमृत मिशन अंतर्गत लगभग 12.50 करोड रूपये की लागत से निर्माण किया गया है। एसटीपी में नाले के प्रदूषित जल को शोधन किया जाता है।

शोधन उपरांत शोषित जल को आस पास के खेतो में कृषि कार्य हेतु दिया जा रहा है। जिसके उपयोग से कृषक को पानी की कमी नही हो रही है और खेत में अच्छी पैदावार हो रही है।


भारत सरकार के अधिकारियों ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सराहना करते हुये कहा कि इसे अन्य नगरीय निकायों मंे भी ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाये, ताकि नदियों को प्रदूषित होने से बचाने के अलावा नालो के गंदा पानी का उपचारित कर उपयोग किया जा सके। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के तकनीकि अधिकारी उपस्थित थे।