
राजनांदगांव / भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान दमनात्मक कार्यवाही/लाठीचार्ज करने तथा 150 से अधिक कांग्रेसजनों पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज 29 अगस्त गुरुवार को जिला स्तरीय पुतला दहन कार्यक्रम के अंतर्गत राजनांदगांव जिला मुख्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में इन दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।









































