राजनांदगांव : भूपेश बघेल की सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर उत्तर ब्लाक में किये गए विभिन्न कार्यक्रम- आसिफ…

कांग्रेस सरकार के 4 साल बेमिसाल

सफाई कर्मचारियों का सम्मान शाल एवं श्री फल भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर मुह मीठा कराया

राजीव युवां मितान क्लब के अध्यक्ष एवं उनकी टीम का सम्मान श्री फल भेंट कर किया एवं लड्डू खिलाकर मुह मीठा कराया

स्टेशनपारा में संचालित हास्पिटल में डॉक्टर एवं उपस्थित स्टाप को लड्डू खिलाकर मुँह मिठा कराया

फुटकर व्यापारियों को लड्डू खिलाकर मुँह मिठा कराया

राहगीरों को मिठाई खिलाकर मुँह मिठा कराया

राजनांदगांव – आज प्रदेश मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, शहर जिला कांग्रेस के प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया, के निर्देश पर शहर उत्तर ब्लॉक के अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए सफाई कर्मचारियों का सम्मान श्रीफल एवं शाल भेंट कर ,लड्डू खिलाकर मुहँ मीठा कराया।

राजीव युवा मितान के अध्यक्ष व उनकी टीम का सम्मान किया गया शंकरपुर राजीव युवा मितान के क्लब के अध्यक्ष चंचल देवांगन मोतीपुर राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष शिवम गड़पायले स्टेशन पारा राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष सावन पाल का सम्मान श्रीफल भेंट कर किया गया और उन्हें लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया, स्टेशन पारा में संचालित हॉस्पिटल में उपस्थित स्टाफ को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया, फुटकर व्यापारियों को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया।

राहगीरों को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया,आसिफ अली ने बताया की छत्तीसगढ़ सरकार ने अनेक योजना लाई है राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कुल योजना, श्री धनवंतरी योजना, राजीव युवा मितान क्लब योजना, बीजली बिल हाफ योजना, कृष्ण कुंज योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमि हीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मितान हमर सरकार हमर द्वार योजना के तहत गरीब, मजदूर, किसान, युवां, महिला सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं का लाभ निरन्तर मिल रहा है इसी खुशी में फुटकर व्यापारी एवं राहगीरों को लडडू खिला कर बधाई दी।

इस दौरान वरिष्ठ जन मैकू लाल यादव, प्रीत राम साहू, पंचराम निशाद, प्रकाश यादव,गोपाल सिन्हा,नासिर खान,परदेसी वासनिक,किशन मौर्य, शंकर नागदेव,हनीफ खान, राजेश सिन्हा, राजेश यादव, नंदू रामटेके, उत्तर ब्लाक से अमित जंघेल,राजेश यादव,हितेश गोन्नाडे,हनीफ़ खान,शिवम गड़पायले,शैलेश ठावरे,चंचल देवांगन,गोलू पाल,प्रियेन्स मेश्राम, तुकाराम देवांगन, रमन वर्मा, अंसार खान,मोइन गोरी,सुभम यादव,चंदन साहू,सफाई कर्मचारी दरोगा वरुण सोनी ,वार्ड प्रभारी किशोर ठाकुर,डालेस्वर कुलदीप,राजू सोनी,भरत भारती,कुमारी बाई,रोमा बाई,निर्मला बाई,अरुणा बाई,माया बाई उपस्थित थे। यह जानकारी उत्तर ब्लाक के प्रवक्ता हितेश गोन्नाडे ने दी।