राजनांदगांव : भूपेश सरकार ने खिलाडि़यों का मनोबल बढ़ाया – जितेंद्र मुदलियार…

सोमनी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए युवा आयोग अध्‍यक्ष

राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य युवा आयोग अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने आज सोमनी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। युवाओं व ग्रामीणों द्वारा कराए जा रहे इस प्रतियोगिता में शामिल हुए युवा आयोग अध्‍यक्ष मुदलियार ने कहा कि, अंचल में ऐसे आयोजनों की काफी महत्‍वता है। अलग – अलग क्षेत्र के खिलाड़ी यहां अपना हुनर आजमाते हैं। कबड्डी हमारा पारंपरिक खेल रहा है जो स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बेहतर और समूह क्षमता के विकास के लिए काफी कारगर है।

मुदलियार ने कहा कि, हमें खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। इसलिए ही मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्‍तीसगढि़या ओलंपिक की भी शुरुआत की। यह आयोजन अब विकासखंड स्‍तर तक पहुंच गया है। जल्‍द ही जिला स्‍तरीय और प्रदेश स्‍तरीय प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। उन्‍होंने कहा कि, हमारे युवाओं में असीम संभावनाएं हैं। खेल के क्षेत्र में भी हमारे पास हुनर की कमी नहीं है।

युवा आयोग अध्‍यक्ष मुदलियार ने कहा कि, आज कबड्डी के बड़े आयोजन होते हैं। आईपीएल की तर्ज पर भी इसके टूर्नामेंट आयोजित होते हैं जिसे लेकर खासा उत्‍साह देखा जाता है। मौजूदा सरकार में खिलाडि़यों को जिस तरह का प्रोत्‍साहन मिल पा रहा है तय है कि आने वाले दिनों में आप ही युवाओं में से कोई कबड्डी के किसी बड़े टूर्नामेंट में किसी नामी टीम का हिस्‍सा होगा और हमारे राज्‍य का नाम रौशन करेगा।

उन्‍होंने कहा कि, युवा आयोग की ओर से भी हमने खिलाडि़यों के लिए पहल की है। खेल सामग्री, टी-शर्ट और अन्‍य सामग्रियां खिलाडि़यों को उपलब्‍ध करवाई गई है। अभाव के बीच खेल में अपना कौशल निखारने वाले युवा के लिए जो बन पड़े हम वह सहायता उपलब्‍ध करवा रहे हैं।

प्रतियोगिता में शामिल के लिए होने के लिए सोमनी पहुंचने पर युवा आयोग अध्‍यक्ष का ग्रामीणों और युवाओं ने उत्‍साहपूर्वक स्‍वागत किया। सभी से मुलाकात और चर्चा के बीच मुदलियार ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्‍होंने यहां चल रहे मुकाबले भी देखे और खिलाडि़यों का उत्‍साहवर्धन किया। इस दौरान उनके साथ अशोक पंजवानी प्रदेश सिंधी अकादमी बोर्ड के सदस्‍य व पूर्व पार्षद अशोक पंजवानी, शहर युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष गुरभेज माखिजा एनी, पवन राजपूत और विक्‍की साहू भी मौजूद थे।