back to top

राजनांदगांव : आदिवासी कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष गेमु कुंजाम को प्रदेश कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया…

रायपुर// प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार सेक्टर प्रभारी और जोन ब्लाक की नियुक्तियां की गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनकराम ध्रुव के निर्देशानुसार आगामी होने वाले भानुप्रताप पुर में उप चुनाव नारायणपुर सेक्टर से चुनाव प्रचार के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisements

चूकी उप चुनाव आदिवासी बहुमूल्य छेत्र है। गेमु कुंजाम ने इससे पहले रिशाली नगर निगम भिलाई और खैरागढ़ उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी से सेक्टर प्रभारी का दायित्व निभा चुके है। गेमु कुंजाम कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है और आदिवासी समाज में इसकी अच्छी पकड़ है और युवाओ, महिलाओ और बुजुर्गो में अच्छी तालमेल है, मिलनसार के साथ व्यक्तित्व के धनी है। बूथ लेवल के मैनेजमेंट में इन्हें अच्छा अनुभवी माना जाता है और आदिवासी कांग्रेस में एक्टिव माने जाते है।।

Advertisements

You cannot copy content of this page