
राजनांदगांव जिले मे त्रिस्तरीय पंचायत मुख्य एवं उपचुनाव के लिए आज मतदान की प्रक्रिया की जा रही है ।जिले मे पंच और सरपंच मिलाकर कुल 78 पदो के लिए मुख्य चुनाव और उप चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग व्दारा मतदान कराया जा रहा है । इसके लिए जिले मे कुल 17 मतदान केन्द्र बनाये गये है
वही पीठासीन अधिकारी सहित अन्य दो कर्मचारीयो की ड्यूटी लगाई गई है इनमे एक आंगन बाडी कार्यकर्ता को शामिल किया गया है । मतदान की प्रक्रिया सुबह सात से शुरु की गई है जो कि दोपहर तीन बजे तक चलेगी राजनांदगांव ब्लाक के पनेका मे हो रहे मतदान केन्द्र मे मतदाता बरसते पानी मे पहुचे हुए है और लाईन मे खडे होकर अपने बारी का इंतजार करते रहे है
यहां पर कुल 544 महिला मतदाता एवं 540 पूरुष मतदाता है जो कि अपने ग्राम पंचायत के लिए सरपंच और पंचो का चुनाव करेगे ।पहली बार अपना मताधिकार का प्रयोग कर रही मतदाता अंजू गजेन्द्र ने बताया कि वे ऐसे प्रत्यासी का चुनाव कर रही है जो गांव का विकास कर सके ।
राजनांदगांव जिले मे कुल रिक्त 78 पदो के लिए मतदान कराया जा रहा है जिनमे से सात पद सरपंच और 71 पंच पद के लिए चुनाव कराया जा रहा है सात सरपंच के लिए कुल 25 प्रत्यासी मैदान मे है जबकि 71 पंच के लिए 130 प्रत्यासी अपनी किस्मत अजमा रहे है ।
दो सरपंच पहले हि निर्विरोध चुने जा चुके है ।जिले के डोगरगढ ब्लाक के दीवान झिटिया छुरिया ब्लाक के रानी तालाब राजनांदगांव ब्लाक के टेडेसरा गठुला,पनेका फरहद और बाकल मे रिक्त सरपंच और पंचो के लिए मतदान कराया जा रहा है । मतदान के बाद मतगणना की जायेगी









































