राजनांदगांव : मनी डबलिंग मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…

DEMO PHOTO

राजनांदगांव|राशि को डबल करने का झांसा देकर निवेशकों के लगभग 20 लाख रूपयों को छिपाकर रखने वाला फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उक्त आरोपी मध्यप्रदेश में डबलिंग मामले में फरार चल रहा था।


खैरागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गातापार पुलिस चौकी ने मनी डबलिंग मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मध्यप्रदेश के मनी डबलिंग मामले में उक्त आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गातापार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश पुलिस को सौंप दिया है। यह भी पता चला है कि इससे पूर्व बालाघाट पुलिस द्वारा मास्टरमाइंड आरोपी कुंदन यादव पर करोड़ों रुपए छुपाए रखने एवं मनी डंबिग का अपराध दर्ज है।


पूछताछ में पता चला कि खैरागढ़ जिला अथवा छत्तीसगढ़ प्रदेश में आरोपियों द्वारा कोई घटना नहीं की गयी है। आरोपी ने खैरागढ़ में पंजाब नेशनल बैंक में 20 लाख रूपये जमा रखे थे, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है ।