back to top

VISION TIMES : जिस दामाद की हत्या की साजिश में सास- ससुर सहित आठ लोग थे जेल में वह दामाद निकला जिंदा…

पलामू । झारखंड के पलामू में एक दामाद ने अपने ही अपहरण और हत्या की झूठी साजिश रची जिसके बाद पुलिस ने उसके सास-ससुर सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अब वो दामाद जिंदा निकला जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

Advertisements

खुद के अपहरण और फर्जी हत्या की साजिश रचने वाला दामाद राम मिलन चौधरी उर्फ चुनिया के जिंदा पाए जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. छतरपुर पुलिस के सहयोग से सतबरवा पुलिस ने सोमवार को उसे पकड़ा है. पुलिस के अनुसार तीन सितंबर 2016 को राममिलन चौधरी उर्फ चुनिया के भाई दिलीप चौधरी ने सतबरवा के पोंची गांव में उसके ससुराल के आठ लोगों पर भाई का अपहरण कर हत्या कर देने का आरोप लगाया था. इस मामले में राममिलन की पत्नी सरिता, सास कलावती, ससुर राधा चौधरी, लड़की की बहन, चाचा के साथ, कुदरत अंसारी, ललन मिस्त्री और दानिश अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.


फिलहाल दानिश अंसारी अभी भी जेल में बंद है. लड़की के भाई दीपक चौधरी ने बताया कि 2009 में सरिता का विवाह नावा बाजार के राममिलन चौधरी के साथ पूरे सामाजिक रीति-रिवाज के साथ दान दहेज देकर की गई थी. इस दौरान ससुराल वाले लगातार बहन को और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे. दीपक ने कहा, मेरे पिताजी जेल जाने के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सके और उनकी मौत हो गई.

दीपक चौधरी के अनुसार उन्होंने पुलिस को बताया कि राममिलन जिंदा है और वह अपने घर आता जाता रहता है. इसके बाद छतरपुर पुलिस ने राममिलन चौधरी उर्फ चुनिया को भव पुलिया के पास से गिरफ्तार कर सतबरवा पुलिस को सौंप दिया. सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है. इस घटना को लेकर पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 2016 में युवक की पत्नी के द्वारा 498ए (पति द्वारा प्रताड़ित) के तहत मामला दर्ज कराया था.

Advertisements

You cannot copy content of this page