
फाइल फोटो
राजनांदगांव- मशहूर गजल सम्राट स्वर्गीय जगजीत सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजनांदगांव के सोमनी क्षेत्र में उन्हें श्रद्धांजलि देने संगीत समारोह का आयोजन किया गया जहां कलाकारों ने उनके ग़ज़लों की प्रस्तुति दी गई।
मशहूर ग़ज़ल गायक स्वर्गीय जगजीत सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 10 अक्टूबर की रात संगीत जगत से जुड़े कलाकारों ने उन्हें उनके गाए ग़ज़लों के माध्यम से श्रद्धांजलि देने संगीत समारोह का आयोजन किया। संगीत समारोह में प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी और मुंबई से आई शुइली घोष मजूमदार ने ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह के अनगिनत नगमे गाकर उन्हें स्वरांजली दी। इस दौरान ग़ज़ल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी ने कहा कि जगजीत सिंह साहब को भुलाया नहीं जा सकता वह हमारे बीच अपने ग़ज़लों के जरिए मौजूद हैं।
गजल सम्राट स्वर्गीय जगजीत सिंह ने अपने ग़ज़लों के माध्यम से जग का दिल जीत लिया था। उनकी दिल को छू लेने वाली आवाज की ही ये जादूगरी है कि आज के पॉप म्यूजिक के दौर में भी उनके ग़ज़ल को सुनने वालों की तादाद अनगिनत है। सोमनी क्षेत्र में आयोजित हुए कार्यक्रम में कलाकारों ने स्वर्गीय जगजीत सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। महफिल में जगजीत सिंह की गजल चिट्ठी ना कोई संदेश, वो काग़ज की कश्ती वो बारिश का पानी, तुमको देखा तो यह ख्याल आया, होश वालों को खबर क्या जैसी कई ग़ज़लों के गूंजते ही सभी श्रोता मंत्रमुग्ध होकर उनकी गजलों में खो गए।
सोमनी क्षेत्र में जगजीत सिंह को स्वरांजलि देने आयोजित इस संगीत समारोह में बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद थे।
सहयोगी पत्रकार- हफीज़ खान, राजनांदगांव।










































